फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइन शाप के विरोध में बार्डर रोड जाम

Mon, 16 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
सीमांत गांव कान्हाचक के ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को वाइन शाप खोले जाने के विरोध में भड़क गया। लोगों ने बार्डर रोड जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक तो क्षेत्र में यह नई परेशानी खड़ी कर दी गई है। वाइन शाप के विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे राकेश चौधरी ने कहा कि सीमावर्ती गांवों में पहले से ही पंजाब से शराब आती है। अब यहां वाइन शाप खुलने की बात सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति वाइन शाप खोल रहा है उसका लाइसेंस चड़वाल के लिए है। चड़वाल हाईवे के के किनारे है।

हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार हाईवे के किनारे शराब की दुकान खोली नहीं जा सकती, इसलिए वह अपनी दुकान गांव के बीच खोल रहा है। भानू प्रकाश गुप्ता, राम लाल, तरसेम लाल, राजिंद्र, हरनाम सिंह, अजीत सिंह आदि ने कहा कि गांव में दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। इसके लिए अगर उन्हें उग्र रुख भी अपनाना पड़ा तो इससे भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव में पहले ही कई लोग अवैध रूप से देसी शराब बनाने का काम करते हैं। पुलिस उन पर सख्ती नहीं कर रही है। इसके कारण युवाओं में नशे की लत लग रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि पूरे राज्य में शराब बंद करे ताकि युवाओं को सही दिशा मिले। सीमावर्ती गांवों को खासकर कठुआ जिले के सीमावर्ती गांवों को नशे से दूर रखा जा सके।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह गांव में दुकान नहीं खुलने देंगे अगर ऐसा हुआ तो राष्ट्रीय राजमार्ग तक जाम कर देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें