फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत सप्ताह में उमड़े लोग

Sun, 22 Nov 2015 01:22 AM IST
महानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बनहोड़ में जारी श्रीमद् भागवद कथा सप्ताह के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हाजिरी लगाई। झंगी मंदिर के नजदीक आयोजित किए जा रहे सप्ताह में प्रदीप कृष्ण महाराज श्रद्धालुओं को अमृत पाठ करवा रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को उन्होंने सत्संग के दौरान कर्म आधारित फल मिलने पर श्रद्धालुओं को ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में मनुष्य जिस तरह के कर्म करता है वैसा ही फल पाता है।

सत्कर्म करने से मनुष्य का जीवन सफल होता है और राह से भटके हुए लोगों को जीवन में कभी सफलता हासिल नहीं होती। उन्होंने कहा कि सत्कर्म का सही मायना तभी है यदि लोग प्रभु स्मरण करते हुए अपने जीवन को सफल बनाएं। वहीं कीर्तन के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें