फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के गुर सिखाए

Sun, 22 Nov 2015 01:16 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल कठुआ में शनिवार को पुलिस प्रशिक्षुओं को योग के गुर सिखाए गए। विशेष तौर पर लगाए गए योग शिविर के दौरान प्रशिक्षक ठंडूराम ने योग से निरोग रहने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के प्रशिक्षुओं के साथ अधिकारियों और स्टाफ के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसके उपरांत प्रशिक्षुओं ने शहर में रूट मार्च किया, जिन्हें पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के एसएसपी संजीव खजूरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पीटीएस क्वार्टर गार्ड गेट से शुरू हुआ रूट मार्च पुलिस लाइन मार्ग से होते हुए रेडियो स्टेशन मार्ग से एक बार फिर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में आकर संपन्न हुआ। इससे पूर्व एसएसपी ने संबोधित करते हुए प्रशिक्षुओं को रूट मार्च के बारे में बताया और इस दौरान अनुशासन बरतने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा के भी पूरे प्रबंध किए गए थे। कार्यक्रम में सहायक एसएसपी रमनीश कुमार शर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें