फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने सुनाई सांसद को समस्याएं

Sun, 27 Dec 2015 01:28 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हरियाचक में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं सांसद को बताई और सीमांत लोगों को आ रही विभिन्न परेशानियों से भी अवगत करवाया। वहीं सीमांत लोगों के मसलों को भी सांसद के समक्ष उठाया गया।
विज्ञापन


भाजपा के मंडल प्रधान भानु प्रकाश गुप्ता ने सीमांत युवाओं के लिए सैन्य भर्ती करवाने की मांग की। इसके साथ ही केसीसी के लोन पर पचास हजार की रियात देने की मांग भी की। इसके साथ ही ग्रेफ द्वारा सड़क निर्माण की गति सुस्त होने की शिकायत भी।

उन्होंने कहा कि लोगों को पानी भी बहुत किल्लत है और ऐसे में उन्हें दस हैंडपंपों की जरूरत है। इसके  साथ ही किसानों को कैश क्राप का लाभ देने के लिए शुगर मिल लगाई जाए, साथ ही मढींन में सभी प्रशासनिक अधिकारियों के लिए इमारत बनाई जाए ताकि लोगों को तहसील का लाभ मढीन में ही मिल पाए।
विज्ञापन


तारबंदी में आई जमीन के मुआवजे और आईबी के लोगों को आरक्षण के लिए भी मांग उठाई गई। वहीं समस्याएं सुनने के बाद सांसद ने कहा कि वह समुदाय भवन और पांच हैंडपंपों के लिए अपने सांसद निधि से पैसा जारी करेंगे। ऐसे में लोग जल्द से जल्द संबंधित विभाग के साथ मिलकर प्रस्ताव बनाएं और उन्हें सौंपें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तर पर सीमांत लोगों को लाभ देने और उन्हें परेशानियों से बाहर निकालने के लिए मोदी सरकार काम कर रही है। ऐसे में लोगों को सब्र करना होगा और विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ लेना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें