फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए सात किलोमीटर दूर जाते हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल की दूर दराज दियोता पंचायत के वार्ड छह के लोगों को पेयजल लाने के लिए करीब सात किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। स्थानीय निवासी पुन्नू राम और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जो प्राकृतिक जल स्रोत हैं, उनका पानी पीने के लायक नहीं है। गांव में पेयजल सप्लाई न होने के चलते मजबूरन लोगों को दूषित पानी पीना पड़ता है। वार्ड छह के करीब 300 लोगों को तीन किलोमीटर दूर जाकर नाले का पानी लाना पड़ता है। नाले का दूषित पानी पीने से लोगों को बीमार होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

वार्ड निवासी प्रेमचंद ने बताया की कई बार जल शक्ति विभाग से इलाके में पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। बोधराज ने कहा कि यूं तो सरकार हर घर को पेयजल सुविधा प्रदान करने के दावे करती है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। वार्ड छह मोहल्ला बगैली के लोगों ने जल शक्ति विभाग से उनके वार्ड में जल्द से जल्द पाइप लाइन बिछाकर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें