फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से नवरात्र महोत्सव मनाया

Fri, 26 Sep 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को पहले नवरात्र के शुभ अवसर पर शिवसेना (बाल ठाकरे) ने माता वैष्णो देवी और शिवसेना (भारत) ने सुकराला देवी के लिए शहर से गाजे-बाजे के साथ छड़ी यात्रा रवाना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने माता के जयघोष के साथ माहौल को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन


सुबह दस बजे से ही भगत सिंह पार्क के पास श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था।

शिवसेना (बाल ठाकरे) के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को माता वैष्णो देवी और शिवसेना (भारत) की ओर से माता सुकराला देवी के दर्शनों के लिए छह सौ श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया। अतिरिक्त जिला पुलिस प्रमुख योगेश शर्मा और डीएसपी मुख्यालय मुशीम अहमद ने यात्रा को शहर से रवाना किया।

आयोजन कमटी के  सदस्यों ने आशापूर्णी मंदिर में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद श्रद्धालु शोभायात्रा निकालते हुए माता के दर्शनों के लिए रवाना हुए। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे से माहौल को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें