फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Sun, 07 Feb 2016 01:30 AM IST
ब्यूूूराे/अमर उजाला, महानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे के शिव मैदान में चल रही एंटी ड्रग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को क्वाटर फाइनल मुकाबला खेला गया। पठानकोट क्रिकेट क्लब और आसीसी देवल के बीच हुए इस मुकाबले में पठानकोट ने देवल को 38 रन से हरा दिया।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टास जीतकर पठानकोट ने बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की ओर से जैकी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र दस गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए।

इसके साथ ही अनील कुमार ने 42 रन बनाए। सन्नी ने भी 30 रन बनाए और टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 173 रन किया। देवल की ओर शिप्पा ने तीन विकेट लिए।

वहीं विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आसीसी देवल दवाब नहीं झेल पाई और रक्षात्मक तरीके से खेलने के चक्कर में बारह ओवरों में नौ विकेट पर 135 रन ही बना पाई।
विज्ञापन


टीम की ओर मोहित ने 35 व  बंटी ने 20 रन बनाए। पठानकोट की ओर से मुन्ना ने तीन विकेट हासिल किए। कन्नु और अनील के खाते में दो दो विकेट आए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए अनील को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें