पाठक बिरादरी की वार्षिक मेल को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जगदंबा माता मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली इस मेल में राज्य के साथ साथ बाहरी राज्यों से भी बिरादरी के सदस्य पहुंच रहे हैं।
पाठक बिरादरी के प्रधान सोनू पाठक ने बताया कि हवन पूजन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बिरादरी के लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।