शहर के वार्ड पांच में वीरवार रात चोरों ने पतंजलि स्टोर में वारदात को अंजाम देते हुए सामान के साथ साथ नकदी समेट ली। सुबह जब स्टोर के मालिक ने देखा तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार की रात को चोरों ने स्टोर के शटर के ताले तोड़ वारदात को अंजाम दिया है। वहीं स्टोर के मालिक ने बताया कि रात को वह रोज की ही तरह स्टोर बंद कर घर को चला गया।
सुबह जब वह स्टोर खोलने के लिए आया तो शटी पर ताला नहीं लगा था। उसे कुछ संदेह हुआ तो उसके शटर खोला और अंदर आ गया। लेकिन अंदर आते ही स्टोर की हालत देख उसके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा हुआ था और गल्ले भी खुला हुआ था। उसने बताया कि चोर स्टोर से सामान के साथ साथ गल्ले में रखी नकदी भी ले गए हैं। वहीं पुलिस के साथ साथ मौके पर आई एफएसएल टीम ने स्टोर की छानबीन कर सबूत एकत्रित किए। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।