हीरानगर। सरपंच को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बीडीसी चेयरमैन के कार्यालय के बाहर पथवाल पंचायत के पंचों का आमरण अनशन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा पंचायती राज एक्ट के तहत की गई मांग जब तक पूरी नहीं होगी संघर्ष इसी तरह से जारी रहेगा।
पंच सुरेश शर्मा ने मांगों को दोहराते हुए कहा कि एक्ट के मुताबिक पंचायत के 11 में से 10 पंचों ने सरपंच को बर्खास्त करने की मांग को लेकर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। यह प्रक्रिया फरवरी माह से चल रही है। पिछले महीने पंचायत अधिकारी के निर्देश के बाद बीडीओ ने बीडीसी चेयरमैन को पत्र लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने को कहा। लेकिन अभी तक फ्लोर टेस्ट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा एक्ट में सरपंच को बर्खास्त करने के प्रावधान के आधार पर हम यह संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए यह आमरण अनशन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। जान भी चली जाए तो कोई डर नहीं। इस मौके पर पंच नीरज कुमार, पंच नसीब चंद, पंच लाल सिंह, पंच भारत भूषण भी मौजूद रहे।