फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर की तैयारी में संभाग के 15 ग्रामीण क्षेत्रों में लग रहे ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
बनी में आक्सीजन उत्पादन प्लांट के काम का जायजा लेते जेकेपीसीसी के उच्च अधिकारी और एसडीएम बनी - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ/बनी। संभाग के 15 ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। अगले डेढ़ माह के भीतर सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैनीफोल्ड पाइप लाइन स्थापित करने का काम पूरा किए जाने का लक्ष्य है, जिसके अगले एक महीने में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट भी इन सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित कर लिए जाएंगे। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में इन प्लांटों के स्थापित हो जाने से जिला स्तर पर आक्सीजन की कमी वाले मामलों को रेफर करने से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन

ईरा की उच्च स्तरीय टीम ने बुधवार को बनी और बसोहली सीएचसी में स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट के शुरू हुए काम का जायजा लिया। बनी में जहां स्थापना का काम जारी है, वहीं बसोहली और हीरानगर में ऑक्सीजन प्लांट के लिए सुपर स्ट्रक्चर पर काम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि अगले एक महीने में ही इन कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। विश्व बैंक की फंडिंग से ग्रामीण स्तर पर यह ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। बनी, बसोहली और हीरानगर में 300 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता के प्लांट स्थापित होंगे। अगले एक महीने के तक इन प्लांटों में मैनीफोल्ड पाइपलाइन स्थापित होने के बाद ऑक्सीजन सिलिंडर से भी सप्लाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
बुधवार को बनी पहुंचे ईरा के अधीक्षण अभियंता रवींद्र मंसोत्रा ने बताया कि संभाग के सभी 15 ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट के लिए काम तेजी से जारी है। दो माह के भीतर ही काम को पूरा करने का लक्ष्य लिया गया है। इसके बाद ऑक्सीजन सिलिंडर से इन स्वास्थ्य संस्थानों में ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित की जा सकेगी। काम पूरा होने के अगले एक महीने में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट भी सभी 15 जगहों पर स्थापित कर दिए जाएंगे। ये यूरोप से मंगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

..............
इन स्वास्थ्य केंद्रों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट
आक्सीजन प्लांटों को ट्रॉमा अस्पताल घगवाल, सीएचसी रामगढ़, सीएचसी बनिहाल, ट्रॉमा अस्पताल चौकी चौरा, इमरजेंसी अस्पताल बटोत, सीएचसी चिनैनी, सीएचसी बनी, सीएचसी कटड़ा, सीएचसी बसोहली, सीएचसी सुरनकोट, सीएचसी सुंदरबनी, सीएचसी अखनूर, सीएचसी गंदोह, सीएचसी हीरानगर और सीएचसी मेंढर में लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें