फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनाह नाले में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। प्लाई गांव के समीप तरनाह नाले में वीरवार की सुबह बीएचई लिखा जहाज नुमा पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने गुब्बारा अपने कब्जे में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जहाज नुमा गुब्बारे पर अंग्रेजी और उर्दू में बीएचई लिखा होने के अलावा, इसके एक हिस्से पर पाकिस्तानी झंडे का चिन्ह भी बना है।
विज्ञापन

जिसे स्थानीय निवासी रशीद ने देखा और इसकी जानकारी एसओजी के अधिकारियों को दी। एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में ले लिया। बाद में हीरानगर थाने में पुलिस को सौंप दिया गया। यह गुब्बारा पाकिस्तान से आया है या यहां किसी की शरारत है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें