फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 फीसद कर्मी ही आएंगे दफ्तर, लॉकडाउन में नहीं मिलेगी ढील

विज्ञापन
जिला सचिवालय में कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले में सोमवार से कई सरकारी कार्यालयों को खोलने की तैयारी करने के आदेश जारी हुए हैं। लेकिन आम लोगों के लिए राहत की खबर नहीं है। प्रदेश के वर्तमान हालात को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से लागू पाबंदिया पहले की तरह ही जारी रहेंगी और अब तक जिन व्यवसायों या गतिविधियों को खुलने की अनुमति थी, वहीं खुलेंगी। लोगों को घरों पर रहकर ही लॉकडाउन का पालन करना होगा।
विज्ञापन

रविवार को जिला उपायुक्त ओपी भगत ने आदेश जारी किया कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य केंद्रों, बिजली, पानी, स्वच्छता और कोष कार्यालयों को जरूरी सेवाओं के दायरे में पूरी तरह से खोला जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य सभी कार्यालयों में सोमवार से गजटिड अधिकारी अपनी उपस्थित सुनिश्चित करेंगे, वहीं ड्यूटी रोस्टर के अनुसार 33 फीसदी कर्मचारियों को कार्यालयों में आना होगा। नरर्सियों, पेट्रोलिंग सहित वन संपदाओं की रक्षा में तैनात स्टाफ रूटीन के अनुसार काम करेगा। इसके साथ ही जिले के तमाम शिक्षण संस्थानों को तीन मई तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
डीसी ने बताया कि प्रदेश के वर्तमान हालात के बीच फिलहाल किसी भी तरह की ढील देकर हालात को नहीं बिगाड़ा जा सकता। लॉकडाउन का जिस तरह से लोग अनुपालन कर रहे हैं, इससे काफी हद तक रोकथाम में मदद मिली है और प्रशासन आगे भी लोगों से ऐसे ही सहयोग की उम्मीद करता है। उन्होंने कहा कि कृषि संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए प्रशासन की ओर से पास जारी किए जा रहे हैं। ऐसे किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। राशन, दवा ओर जरूरी सामान की दुकानें पहले की तरह ही सुबह 11 से शाम पांच बजे तक खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें