फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा बनी-भद्रवाह मार्ग से बर्फ हटाने का काम

विज्ञापन
बनी-भद्रवाह मार्ग से बर्फ हटाने के काम में जुटे कर्मचारी। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनी-भद्रवाह मार्ग पर बर्फ हटाने का काम सोमवार 20 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। भद्रवाह से छत्रगलां टॉप और सरथल से छत्रगलां टॉप के बीच सड़क से बर्फ हटाने के काम शुरू करने के साथ ही निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के लिए ग्रेफ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में इस बार पांच माह के लंबे अंतराल के बाद इस मार्ग को मई तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। कठुआ जिले को चिनाब रीजन से जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसे केंद्र सरकार की ओर से सैद्धांतिक रूप से हाईवे की मंजूरी भी दी जा चुकी है। इस रूट को खुला रखने के लिए छत्रगलां टनल भी प्रस्तावित है, जो इस रूट को साल भर आवाजाही के लिए खुला रखेगी, लेकिन अभी इस काम को शुरू होने में कुछ साल लग सकते हैं और वर्तमान में ग्रेफ की ओर से पिछले डेढ़ दशक से सड़क विस्तारीकरण का कार्य जारी रखा है। हर साल हिमपात के बाद दिसंबर की शरुआत में यह मार्ग बंद हो जाता है और अक्सर अप्रैल के अंत तक ही खुल पाता है। ग्रेफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मार्च में भी यातायात बहाल करने के लिए बर्फ हटाने का काम किया था, लेकिन लॉकडाउन और बार-बार मौसम बिगड़ने से इलाके में कई बार बर्फबारी हुई है। बीस अप्रैल से सरकार की हिदायतों को ध्यान में रखते हुए काम शुरू किया जा रहा है। जल्द बनी-भद्रवाह मार्ग पर यातायात को सुचारू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष परियोजना के कई महत्वपूर्ण अंशों पर काम को अंजाम दिया जाना है, ताकि अगले दो वर्ष के भीतर इसे हर हाल में पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें