फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में टिकट पर हंगामा, सांसद का पुतला फूंका

Mon, 10 Nov 2014 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के टिकट को लेकर विरोध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर से सटे मुट्ठी जगीर गांव में ग्रामीणों ने भाजपा सांसद अविनाश राय खन्ना का पुतला जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि टिकट पर पार्टी ने पुनर्विचार नहीं किया तो भाजपा की लहर पार्टी के उलट काम करेगी। प्रदर्शनकारियों में शामिल हरिचंद, संजीव वर्मा, पंकज, अजय शर्मा, हेमकांत, कृष्ण कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की न सिर्फ कठुआ बल्कि राज्य में लहर है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 44 प्लस को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है, लेकिन कठुआ विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवार के बजाए गैर प्रत्याशी को टिकट देकर सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कठुआ में भाजपा के कई ऐसे नेता हैं जो न सिर्फ लोगों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं बल्कि हर परिस्थिति में लोगों के साथ चलते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि टिकट पर पार्टी पुनर्विचार करे अन्यथा पार्टी नेताओं से लेकर कार्यकर्ता और समर्थकों का रोष पार्टी के मिशन 44 प्लस पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें