फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान खोलने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील रामकोट के छलां चौक में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस दौरान एक्साइज विभाग से शराब की दुकान को चौक से करीब एक किलोमीटर दूर खोलने की मांग की गई।
विज्ञापन

सरपंच पम्मी गुप्ता ने बताया कि छलां चौक पर शराब की दुकान के करीब 200 मीटर पर स्कूल है। शराब की दुकान स्कूल के पास होने के कारण विद्यार्थियों पर गलत प्रभाव पड़ता है। सरपंच दिनेश खजुरिया ने बताया कि छलां के 300 मीटर के पास एक हनुमान मंदिर है। रोशन लाल ने बताया कि छलां चौक पर दो हाईवे मिलते हैं, जिसके चलते कई विद्यार्थी कॉलेज और स्कूल जाने के लिए चौक पर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। ऐसे में कई शराबी चौक के पास शराब पीकर पड़े रहते हैं। इससे विद्यार्थियों पर गलत प्रभाव पड़ता है। बैठक में सरपंच पम्मी गुप्ता, सरपंच दिनेश खजुरिया, सरपंच रेनू देवी, रोशन लाल, रजनी देवी, मखनी देवी, पवन कुमार आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें