कालेज मार्ग कठुआ पर शुक्रवार की शाम हुए एक सड़क हादसे में युवती घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मितुल गुप्ता (18) निवासी वार्ड तीन कठुआ अपनी स्कूटी से कालेज मार्ग पर जा रही थी। तभी सामने से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
बाइक और स्कूटी की टक्कर में मितुल को गंभीर चोटें आई। उसे स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया और उसका उपचार शुरू हुआ। गौरतलब है कि शाम के वक्त कालेज मार्ग पर ट्रैफिक बढ़ने से हादसे बढ़ रहे हैं।
लेकिन वैकल्पिक मार्गों को खोलने की मांग पर अभी तक गौर नहीं किया गया है। ऐसे में ड्रीम लैंड पार्क मार्ग और पुलिस लाइन मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी पिछले तीन सालों से मार्गों पर रूट नहीं बनाए गए हैं।
ऐसे में सभी वाहन कालेज मार्ग से ही आते जाते हैं और शाम के वक्त ट्रैफिक बढ़ जाता है। जिससे हादसों की आशंका बढ़ती है और दिन प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं।