फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिला से झपटमारी करने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
झपटमारी मामले में पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शहर के वार्ड 20 स्थित पटेल नगर में महिला के साथ झपटमारी के मामले में पुलिस ने आरोपी दो बाइक सवारों में एक को दबोच लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। काबू किए गए आरोपी की पहचान साहिल शर्मा निवासी सुजानपुर जिला पठानकोट, पंजाब के रूप में बताई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि झपटमारी की वारदात विगत सप्ताह देर शाम पीड़िता कमलेश कुमारी पत्नी सतीश कुमार निवासी वार्ड 20 के साथ हुई थी। इस घटना में वह घायल भी हो गई थी। जिसके बाद उन्हें जीएमसी कठुआ में उपचार के लिए भर्ती करवाना गया था। पीड़िता की ओर से दिए गए बयान के आधार पर शुरू की गई छानबीन में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश के लिए साहिल से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें