संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज की ओर से बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) के तहत पेटेंट और डिजाइन फाइलिंग को लेकर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॉलेज के कंम्प्यूटर विभाग और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल ने राजीव गांधी राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा प्रबंधन संस्थान नागपुर के सहयोग से कार्यक्रम हुआ।
संस्थान के पेटेंट और डिजाइन सहायक नियंत्रक कुमार राजू संसाधन विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने आईपीआर की मूलभूत अवधारणाओं, पेटेंट पर विस्तृत जानकारी और शोध और अन्य मामलों के बारे विस्तार से बताया। कार्यशाला में कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रो. मीर ने प्रौद्योगिकी साझा करण सहित नवाचार को बढ़ावा देने में आईपीआर की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। कार्यशाला में विभिन्न कॉलेजों के संकाय सदस्यों ने हिस्सा लिया। वहीं, कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. शिव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और सहायक प्रो. दीपक गुप्ता ने कार्यशाला का संचालन किया।