फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस स्वयं सेवकों ने की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। कस्बे के डिग्री कॉलेज में आजादी का महोत्सव के तहत एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कस्बे के पास स्थिति गांव में रियालता में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान गलियों, नालियों और पानी की बावलियों को साफ किया गया। इस मौके पर स्वयं सेवकों ने गांव को साफ सुथरा रखना और पीने के पानी की देखभाल करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

वीरवार को डिग्री कॉलेज के एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवकों ने उपरोक्त गांव में सफाई अभियान चलाते हुए गलियों, नालियों और बावलियों की सफाई की। मौके पर स्वयं सेवकों ने लोगों को पानी के लिए बावलियों आदि की सफाई रखने पर जोर डाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की चीजों का इस्तेमाल न करें। इससे पर्यावरण पर असर पड़ता है। इस मौके पर पंचायत पंच संजय कुमार को स्वयं सेवकों ने पानी की बावलियों के साफ-सफाई रखने की जिम्मेदारी सौंपीं। सफाई अभियान के लिए स्थानीय लोगों और कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ आर कौल ने एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवकों की सराहना की। इस मौके पर एनएसएस यूनिट की मोनिका देवी, गुलाम नबी, रुखसाना बानो, पवन सिंह, साक्षी बलोरिया सहित एनएसएस यूनिट के प्रोफेसर डॉक्टर सपना देवी और अन्य प्रोफेसर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें