फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एक सप्ताह तक चला शिविर, एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया जागरूक

विज्ञापन
एनएसएस का शीतकालीन ​शिविर हुआ संपन्न
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज की ओर से आयोजित एनएसएस स्वयंसेवकों का शीतकालीन शिविर का समापन हो गया। सप्ताह भर चले इस शिविर में स्वयंसेवकों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। सोमवार को समापन समारोह का आयोजन कॉलेज के स्मार्ट क्लासरूम में प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर की मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस अधिकारी प्रो. अरविंद कुमार के स्वागत भाषण से हुई। जिसमें उन्होंने शिविर को संपन्न बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और संसाधन व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। डॉ. कुलबीर सिंह ने सप्ताह भर की गतिविधियों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कहा कि सप्ताह भर चले शिविर में स्वयंसेवकों ने महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान, महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता एवं सफाई कार्यक्रम, नशे के खिलाफ जागरूकता रैली और कौशल विकास पर कार्यशालाओं का आयोजन कर न केवल प्रतिभागियों को बल्कि आम जन को जागरूकता फैलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. मीर ने एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ-साथ कार्यक्रम अधिकारियों के समर्पण और कड़ी मेहनत के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सामुदायिक सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। जिसके बाद स्वयंसेवकों ने शिविर के संबंधित अपने अनुभव को भी साझा किए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीतिमा सांगरा की ओर से धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें