फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायल

विज्ञापन
जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन गोली कांड का घायल। संवाद
विज्ञापन
- एक-दूसरे पर लगाए गोली चलाने के आरोप, घायल जीएमसी में उपचाराधीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर से सटी जंगलोट पंचायत के कनियारी गांव स्थित बलिया तला के पास हुए खूनी संघर्ष में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इस मामले में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।
दोपहर के समय हुई इस घटना के बाद सभी घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जिनकी पहचान 57 वर्षीय नेक मोहम्मद पुत्र सवार दीन, 40 वर्षीय वली मोहम्मद पुत्र कुरान दीन और 35 वर्षीय वली दीन पुत्र मोहम्मद हुसैन सभी निवासी जंगलोट के रूप हुई है। उपचाराधीन नेक मोहम्मद ने बताया कि हमलावर उनके रिश्तेदार हैं। जिनसे उनकी कोई दुश्मनी भी नहीं है। सोमवार को वह अपने बच्चे को उसके परीक्षा केंद्र पर छोड़ने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान वली मोहम्मद और उसके साथियों ने उसे ललकारना शुरू कर दिया। अभी वह उनकी बात सुनने के लिए रुका ही था। हमलावरों में से किसी एक ने गोली चला दी। जो सीधी उसके पांव में लगी, जिससे वह वहीं गिर गए। इसके बाद हमलावरों ने बेसबॉल बैट से उन पर हमला बोल दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं, सेवानिवृत्त एसपी सरदार खान ने कहा कि मारपीट के मामले में घायल वली मोहम्मद और वलीदीन उनके रिश्तेदार हैं। जिनका नेक मोहम्मद के साथ भूमि को लेकर कोई विवाद है। जिसको लेकर आए दिन विवाद रहता है। आज नेक मोहम्मद ने इस मामले में गोली चलाकर पहल की है।
विज्ञापन

इस बारे में कठुआ सिटी थाना प्रभारी संजीव चिब का कहना है कि हालांकि अभी जीएमसी कठुआ की ओर से गोली लगने की पुष्टि नही की गई है। अभी इस मामले में उन्हें दोनों पक्षों की लिखित शिकायत मिली है। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें