बसोहली। मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ ने हाई स्कूल सांधर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में अनियमितताएं मिलने पर स्कूल के हेडमास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जबाब मांगा है। वहीं, स्कूल स्टाफ के वेतन पर भी रोक लगा दी गई है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी के जांच के दौरान सांधर हाई स्कूल में सुबह 11 बजे तक समय पालन रजिस्टर को पूर्ण नहीं किया गया था। स्कूल की इमारत की फेस लिफ्टिंग भी नही की गई थी। स्कूल का दूसरा इंचार्ज स्कूल का कैशबुक और बाकी रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पाया। स्कूल में कोविड नियमों का पालन भी नही किया जा रहा था। सुबह 11 बजे कोई भी शिक्षक अपनी क्लास के भीतर उपस्थित नहीं था। स्कूल की कैशबुक और अन्य रिकार्ड अधूरे थे। स्टाफ व मुख्य अध्यापक में आपसी तालमेल नही था, जिसके कारण सकूल में काम अच्छे ढंग से नही हो रहा था। सफाई व्यवस्था की भी कमी पाई गई। आधारशिला पोर्टल और स्कूली रिकार्ड में बच्चों की संख्या में भी अंतर पाया गया।