फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमने का नाम नहीं ले रहा युवाओं का गुस्सा

Tue, 13 Dec 2016 12:44 AM IST
kathua
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : file
विज्ञापन
नेकां के हुर्रियत को समर्थन की बात से युवाआें का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गांव छन्न मोरियां के युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए नेकां और पार्टी के आला नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि पार्टी साफ करे कि उन्हें ऐसा बयान देने के लिए कौन सी ताकतें मजबूर कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे रामपाल ने कहा कि नेकां ने कई बार राज्य में सत्ताधारी पार्टी होने का गौरव प्राप्त किया है, लेकिन अब पार्टी ऐसे लोगों का साथ देने की बात कर रही है, जो राज्य को विकास नहीं विनाश की ओर ले जाना चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज राज्य में गठबंधन सरकार है और राज्य में विकास हो रहा है, लेकिन जो ताकतें इस विकास को सहन नहीं कर पा रहीं, उनका साथ देने की बात नेकां कर रही है। उन्होंने कहा कि हुरिर्यत की नीतियों से सारा देश वाकिफ है और नेकां उसका साथ देकर राज्य में विनाश का समर्थन कर  रही है। पारु शर्मा, विशाल शर्मा आदि ने कहा कि नेकां नेताओं का राज्य के विकास के विपरीत अलगाव को समर्थन करने का फैसला सही नहीं है और राज्य का युवा इसे सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें