फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से ट्रांसफार्मर खराब, लोग परेशान

Mon, 27 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली समस्या से परेशान शहर के वार्ड नंबर दो के लोग सोमवार को सड़क पर उतर आए। रविवार से गुल हुई बिजली बहाल नहीं होने से परेशान लोगों ने कालेज मार्ग पर जाम लगाया।
विज्ञापन


लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही और समस्याओं को हलके में लेने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दो दिन से ट्रांसफार्मर जला है, लेकिन बिजली विभाग ने अभी तक सुध नहीं ली है। भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। जिला उपायुक्त को भी समस्या से अवगत कराया गया।

उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर सही कराने के लिए विभाग को तुरंत कदम उठाना चाहिए। जीवन ज्योति, काला कुमार, रेनू बाला, अशोक कुमार, पवन कुमार, ममता देवी, धर्मपाल, राकेश कुमार आदि ने कहा कि लोग समय पर बिजली का बिल जमा करते हैं, फिर भी नियमित बिजली नहीं दी जाती है। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर को जल्द बदले जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें