फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नौ दिन से रातें अंधेरे में गुजार रहे नलेऊ पंचायत के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली गिरने से इलाके में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, अब तक इसे नहीं बदला गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। पिछले लगातार नौ दिनों से नलेऊ पंचायत के वार्ड पांच तनीनी के निवासी बिजली सुविधा से वंचित हैं। नतीजतन वार्ड की 500 से अधिक आबादी रातें अंधेरे में गुजारने को मजबूर है।
स्थानीय निवासी इंद्र सिंह, कुलभूषण सिंह, राजकुमार, पप्पू राम और सुरेश ने बताया कि नौ दिन पूर्व इलाके में हुई बारिश और बिजली गिरने से उनके वार्ड में लगाया गया 25 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था जिसे आज तक बदला नहीं गया। नतीजतन स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही हैं और परीक्षाओं के दौरान भी बिजली विभाग बिजली सुविधा प्रदान करने में विफल साबित हुआ है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनके वार्ड में बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...

लगभग 10 दिन पहले बग्गन इलाके और मल्हार क्षेत्र में बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने जिसके कारण अलग-अलग इलाकों में लगाए गए पांच ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे। कुछ ट्रांसफार्मरों को बदल दिया गया है। वीरवार को तनीनी गांव में नया ट्रांसफार्मर लगा कर बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।
-परवेज भट्ट, एईई बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें