फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मढ़ीन के वार्ड नंबर चार में लगा नया ट्रांसफार्मर

Thu, 12 Jun 2025 12:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मढ़ीन वार्ड चार में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते डीडीसी कर्ण अत्री।
विज्ञापन
हीरानगर। बिजली निगम ने मढ़ीन पंचायत के वार्ड नंबर चार में करीब 18 लाख रुपये की लागत से नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है। डीसीसी कर्ण अत्री ने बुधवार को इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र में करीब 20 वर्ष पुरानी कम वोल्टेज की समस्या का समाधान हो गया। करीब 20 वर्षों से कम वोल्टेज की समस्या झेल रहे क्षेत्र के लोगों को तपती गर्मी में बड़ी राहत मिली है। इस खुशी में स्थानीय लोगों ने ढोल बजाए और हार पहनाकर डीडीसी का स्वागत किया।
डीडीसी ने बताया कि मोहल्ले के 50 से अधिक परिवार कम वोल्टेज की परेशानी का सामना कर रहे थे। लोग बिजली निगम से क्षमता बढ़ाने की मांग कर रहे थे लेकिन निगम निधि की कमी बता रहा था। इसलिए कैपेक्स बजट के तहत करीब 18 लाख की लागत से यहां नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे लोगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध मिलने लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि उनके लिए यह बड़ी सौगात है। पुरानी मांग पूरी होने पर लोगों ने डीडीसी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्थानीय पूर्व सरपंच रितु वर्मा, पूर्व पंच बलविंदर कुमार, पूर्व पंच अशोक कुमार, मखनी बंदद्राल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें