फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पक्का रास्ता तैयार, बदनौता झरने की सुंदरता को निहार पाएंगे पर्यटक

विज्ञापन
बदनोता वॉटरफाल को जाने वाला मार्ग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। बदनौता इलाके के प्राकृतिक झरने की सुंदरता को निहारने के लिए सरकार की ओर से 22 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। पर्यटकों को अब इस झरने तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्ते से नहीं चलना पड़ेगा। कई वर्षों से सरकारी तंत्र की अनदेखी के बाद अब पर्यटकों को इस झरने पर पहुंचने के लिए पक्के रास्ते की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
उपमंडल बिलावर के दूरदराज बदनौता इलाके का यह झरना हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है लेकिन कई सालों से इसे संवारने के लिए जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं किया गया। पर्यटकों की मांग के बाद अब ग्रामीण विकास विभाग ने इस झरने को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को पक्का कर दिया है। झरने के पास एक व्यू प्वाइंट भी बनाया गया है। इस झरने को जोड़ने वाले लगभग 300 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का करने पर 22 लाख की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सरकार की ओर से दूरदराज क्षेत्र के इस झरने के सौंदर्यीकरण के लिए एक वर्ष पहले योजना बनाई गई थी जिसका काम पूरा कर लिया गया है। इलाके की सुंदरता को निहारने के लिए पहुंचे पर्यटक मोहित गुप्ता, राहुल, प्रवीण और सुधांशु ने बताया कि पहले कच्चे रास्ते के कारण पर्यटक वापस लौट जाते थे लेकिन अब पक्का रास्ता बन गया है। इससे झरने तक पहुंचने में सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें