फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व पर निकाले गए नगर कीर्तन में उमड़ी संगत। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। सिखों के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को राजबाग से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। राजबाग स्थित गुरुद्वारा तेग बहादुर से शुरू किए गए नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरु के जयकारों की गूंज के साथ किया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से शहीदी पर्व को मनाने की कवायद के चलते निकाले गए नगर कीर्तन में पालकी साहिब को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में सैकड़ों की संख्या में संगत ने भाग लेते हुए भजन कीर्तन के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया। गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन राजबाग राष्ट्रीय राजमार्ग से होता हुआ उज्ज पुल, सक्ता चक से होता हुआ बरनोटी पहुंचा। नगर कीर्तन के बरनोटी स्थित गुरुद्वारा साहिब में पहुंचने पर विशाल लंगर का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।
नगर कीर्तन मार्ग पर विभिन्न जगहों पर गतका पार्टी के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को हैरत में डाल दिया। गतका के सदस्यों के करतब देखने के लिए हाईवे पर आने जाने वाले लोगों के पांव रुक गए। पूरे नगर कीर्तन मार्ग पर विभिन्न जगहों पर खाने-पीने के स्टाल लगाए गए थे। इसमें विभिन्न समुदाय के लोगों ने भी आपसी प्यार और सौहार्द का संदेश दिया। संगत को फल आदि भेंट किए। वहीं नगर कीर्तन के गुजरने वाले मार्ग के आगे संगत सड़क की सफाई करते दिखाई दिए। इस मौके पर चरणजीत सिंह भोला, दलजीत सिंह, अमरीक सिंह, प्रवीण सिंह और गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी राजबाग के चेयरमैन रंगील सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद ।

नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें