फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद की बिजली काटी

Fri, 17 Mar 2017 12:44 AM IST
kathua
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली विभाग ने बकायादारी के मामले में उपभोक्ताओं पर जारी कार्रवाई के बाद अब सरकारी विभागों पर भी नकेल कसनी शुरू कर दी है। वीरवार को नगर परिषद की बिजली काट दी गई। बकायादारी के मामले में नगर परिषद पर बोझ सबसे अधिक है, चूंकि न सिर्फ कार्यालय बल्कि परिषद के अधीन आने वाली स्ट्रीट और हाई मास्ट लाइट का  बोझ भी उस पर ही है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार नगर परिषद कार्यालय की एक  लाख से अधिक की बकायादारी थी, जिसमें स्ट्रीट लाइट की बकायादारी को अलग रखा गया है।
विज्ञापन


विभाग ने पिछले एक साल में बिजली खपत के विपरीत एक भी रुपया जमा नहीं करवाया है। बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप सेठ के अनुसार मार्च महीने के अंत से पहले सभी विभागों से बकाए का भुगतान करने की अपील कई बार की गई। घरेलू उपभोक्ताओं पर दबिश के लिए छह टीमों को शहर के साथ-साथ अन्य इलाकों में तैनात किया गया है, जिनका बकाया तीस हजार से भी अधिक है। दस हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं को चेतावनी जारी की गई है कि यदि समय पर बिल का भुगतान नहीं किया गया, तो विभाग ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काट देगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें