फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिना जालियों के अधिकांश ट्रांसफार्मर, खुले लटक रहे तार

Tue, 15 Jul 2025 12:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
किशनपुर गांव में बिना तारबंदी के लगाया गया ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
बरसात के मौसम में हादसों का खतरा बढ़ा
विज्ञापन

बिलावर। किशनपुर गांव में खुले में ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली विभाग आम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। अधिकांश ट्रांसफार्मर बिना जालियों के हैं जिनके तार खुले लटक रहे हैं। बरसात के मौसम में हादसों का खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

विभाग ने ट्रांसफार्मर रखने के लिए नियम बनाए हैं। इनमें तारों में गार्डिंग लगाना, ट्रांसफार्मर को जाली के घेरे में रखना आदि शामिल है। खुले में ट्रांसफार्मर लगने से लोगों और मवेशियों को करंट लगने का भय रहता है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार, सरदारी लाल, सुदेश सिंह और राहुल ने बताया कि दो साल पहले ट्रांसफार्मर से कुछ ही दूरी पर लटके तार में करंट आने से मवेशी की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि जमीन गीली होने के कारण करंट लगने की अधिक संभावनाएं रहती हैं। साथ ही ट्रांसफार्मर के पास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। लोगों ने खुले में रखे ट्रांसफार्मर की तारबंदी करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें