हर-हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता में कठुआ इलेवन के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते
जंगलोट क्षेत्र से सटे पटियारी गांव में हर-हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
कठुआ। जंगलोट क्षेत्र से सटे पटियारी गांव में हर-हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को जारी प्रतियोगिता के दौरान तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें कठुआ इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की।
सुबह के सत्र में खेला गया दिन का एकमात्र मुकाबला कठुआ इलेवन और यूथ इलेवन के बीच हुआ। इसमें यूथ इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 102 रन बनाए। कठुआ इलेवन की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर जीत अपने नाम कर ली। इस मैच में कठुआ इलेवन के विशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल कर टीम की जीत को सुनिश्चित बनाया।