फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर जी के फोन पर क्लास में प्रतिबंध

Tue, 10 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
माोबाइल - फोटो : logo
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों के हाथों में मोबाइल नजर नहीं आएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है। अब अगर कोई सरकारी शिक्षक स्कूल में व्हाट्सएप, फेसबुक चलाते या मोबाइल पर बात करते मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार सुबह दस बजे से दोपहर चार बजे तक शिक्षक मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने समेत अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए यह निर्देश जारी किए गए हैं। कोई भी शिक्षक क्लासरूम में मोबाइल का प्रयोग नहीं कर पाएगा। ऐसा करते पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  लगातार मिल रही थीं शिकायतें: जिला शिक्षा योजना अधिकारी अरुणा शर्मा ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शिक्षक क्लासरूम में मोबाइल का प्रयोग करते हैं। यहां तक कि क्लासरूम में ही व्हाट्सएप और फेसबुक का इस्तेमाल भी करते हैं। इसके बाद ही प्रतिबंध का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें