फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबकर छात्र की मौत

Mon, 09 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
- फोटो : logo
विज्ञापन
दसवीं कक्षा के एक छात्र की भीनी नाले में डूबकर मौत हो गई। वह नाले में नहाने गया था। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार परीक्षित भडबाल (15) निवासी फिंतर रविवार को अपने कुछ मित्रों के साथ भीनी नाले में नहाने गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान वह नाले में डूब गया। शोर मचाने पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद परीक्षित को नाले से निकाला और उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि परीक्षित पढ़ाई में अच्छा था और क्रिकेट का होनहार खिलाड़ी था। वह कई अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका था। उसकी मौत से इलाके में शोक में लहर दौड़ गई। उसकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें