फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन मामलों का सत्यापन व स्थिति स्पष्ट करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। डीसी राहुल पांडेय ने मंगलवार को आईसीडीएस और समाज कल्याण विभाग के कामकाज की समीक्षा की। जिला सचिवालय के सभागार में बैठक के दौरान छात्रवृत्ति, आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली और पहलुओं के अलावा पेंशन प्रकरणों के आंकड़ों के दोहराव को दूर करने की स्थिति एवं उपायों पर चर्चा की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी अब्दुल रहीम ने जिले में समाज कल्याण विभाग के कामकाज का विवरण दिया। डीसी ने अधिकारी को जिले में सभी पेंशन मामलों की वास्तविकता का सत्यापन करने और स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अधिकारी से नारी निकेतन के निवासियों को सेल्फ हेल्प ग्रुप के दायरे में लाने और उन्हें आवश्यक व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ कौशल प्रदान करने के लिए तौर-तरीकों पर काम करने के लिए कहा। उन्होंने कुशल महिलाओं को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आय सृजन के रास्ते तलाशने के लिए अभिसरण और अंतर-विभागीय समन्वय का भी निर्देश दिया।
आईसीडीएस के तहत प्रगति की समीक्षा करते डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका की स्थापना सहित अन्य निर्देश जारी किए। सभी सीडीपीओ को लाभार्थियों, विशेष रूप से गर्भवती और धात्री महिलाओं के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए एक तंत्र तैयार करने का निर्देश दिया। लाभार्थियों के बैंक खातों की आधार सीडिंग के संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यक्तिगत उन्मुख योजनाओं में सौ फीसदी आधार सीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें