फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद यशपाल को याद किया

Thu, 17 Nov 2016 12:29 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्रद्धांजलि
विज्ञापन
 बिलावर के अमर शहीद सिपाही यशपाल का 16वां शहीदी दिवस बुधवार को शहीदी चौक देबल में मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता तहसीलदार विश्वजीत सिंह ने की, जबकि संत बाल योगेश्वर महाराज मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व सरपंचों, पंचों सहित शहीद के परिवार के सदस्यों ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

आईआरपी के सिपाही शहीद यशपाल देबल गांव के निवासी छत्तोराम के इकलौते पुत्र थे, जो आज से 16 साल पहले 16 नवंबर 2000 को आतंकवादियों के साथ लोहा लेते हुए टनमर्ग में शहीद हो गए थे।
उनकी याद में उनके परिवार ने बिलावर-फिंतर मार्ग स्थित शहीदी चौक पर स्मारक का निर्माण करवाया है। यहां हर साल 16 नवंबर को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर उन्हें याद किया जाता है। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि संत बाल योगेश्वर महाराज और तहसीलदार विश्वजीत सिंह ने युवाओं से कहा कि वह देश की रक्षा के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति ने जन्म लिया है, उसे एक दिन मरना ही है। लेकिन, जो लोग देश के लिए शहीद होते हैं, वह हमेशा याद किए जाते हैं।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें