फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन और हड़ताल बढ़ी

Wed, 16 Nov 2016 01:12 AM IST
kathua
विज्ञापन
Protest - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पिछले पांच दिनों से लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे बिजली विभाग के डेलीवेजरों ने हड़ताल पांच दिन और बढ़ा दिया है। सांकेतिक हड़ताल के दौरान सरकार द्वारा डेलीवेजरों की समस्याओं के संबंध में कोई भी कार्रवाई न किए जाने से उन्होंने विभाग के एसटीडी डिवीजन कार्यालय में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग द्वारा वेतन उपलब्ध नहीं करवाने पर रोष व्यक्त करते हुए समस्याओं को जानबूझ कर बढ़ाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


हटली मोड़ स्थित सब ट्रांसमिशन डिवीजन में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को स्थायी नहीं किए जाने पर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष राम कृष्ण ने कहा कि सांकेतिक तौर पर पांच दिनों की हड़ताल शुरू की गई थी, लेकिन सरकार का रवैया देखते हुए हड़ताल की मियाद बढ़ाई गई है। जिले में 600 से अधिक डेलीवेजर हड़ताल पर है। सरकार की भेदभावपूर्ण नीति बर्दाश्त नहीं है।

कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों में बकाया वेतन, सात साल पूरा कर चुके दिहाड़ीदारों को पक्का करने, डेलीवेजर कर्मचारियों की दिहाड़ी 500 रुपये करने, इंश्योरेंस पालिसी बनाने और नीड बेस कर्मचारी को पीडीएल करने की मांग की। कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों में राजेश सिंह, सुशील कुमार, राधे श्याम, विनय कुमार समेत कई अन्य भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें