फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में कई मकान क्षतिग्रस्त, कुछ में आईं दरारें

Thu, 28 Aug 2025 12:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट में बारिश कई लोगों के लिए आफत बनकर आई। बारिश से कच्चे मकान गिर गए तो कई परिवारों के मकान को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। जोरदार बारिश के कारण शंकर सिंह वार्ड नंबर 1 पंचायत डेरली का घर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

पंचायत मकवाल के चिंजी में कलभूषण कुमार पुत्र संतराम का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं रामकोट निवासी सुनीता देवी पत्नी पवन कुमार ने बताया कि भारी बारिश के चलते उनके घर में दरारें आने लगी हैं और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि जल्द उनके मकान की सुरक्षा के लिए सहायता राशि मुहैया करवाई जाए और भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार चढ़ाई जाए। वहीं लाखड़ी के धाराब में भी कच्चा मकान घिर गया, जिसका मौके पर पहुंचे नगरोटा गुजरू के जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने जायजा भी लिया। तहसीलदार रामकोट जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील की अलग-अलग पंचायत में 12 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं तो वही दो पक्के मकान आंशिक रूप से भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें