फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। स्वच्छ भारत अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अपनी गतिविधियों को जारी रखते हुए राजकीय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से शहर के बाजार में प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने बाजार के दुकानदारों से पॉलिथीन का उपयोग बंद करने की अपील की। वहीं बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को इसके प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने दुकानदारों से ग्राहकों को पॉलिथीन के बजाय जूट के थैलों में सामान देने के लिए कहा। वहीं ग्राहकों को बाजार में खरीदारी के लिए आते समय जूट के थैले अपने साथ ले जाने की अपील की। बाजार के दुकानदारों ने स्वयंसेवकों की ओर से किए जा रहे प्रयास के लिए उनकी सराहना करते हुए बाजार में समय-समय पर इस तरह के अभियान आयोजित करने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया। कॉलेज प्रभारी प्राचार्य प्रो राज किरण शर्मा के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो. रितु कुमार शर्मा और प्रो. नेहा बंद्राल भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें