फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती का समय बदलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के विद्यार्थियों ने बिजली विभाग से शाम सात बजे से रात नौ बजे तक होने वाली बिजली कटौती का समय बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

कॉलेज में पढ़ाई कर रहे बिलावर के विद्यार्थी रोहन ने बताया कि इन दिनों रात आठ बजे अंधेरा हो जाता है और बिजली विभाग शाम सात बजे से रात नौ बजे तक बिजली कटौती करता है। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
सरपंच जगदेव सिंह ने बताया कि इन दिनों बरसात का मौसम है और रात के समय कई प्रकार के जीव जंतु बिछड़ते रहते हैं। अंधेरा होने के बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वरिष्ठ नागरिक ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इन दिनों इलाके में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है। सबसे अधिक मुश्किल बुजुर्गों और बच्चों को उमस की वजह से उठानी पड़ रही है। शाम सात बजे बिजली विभाग की ओर से बिजली कटौती की जाती है जो नौ बजे के बाद बहाल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि बिजली कटौती का समय बदलकर शाम छह बजे से आठ बजे तक किया जाए, जिससे अंधेरा होने से पहले इलाके के लोगों को बिजली की सुविधा मिल सके। लोगों ने इस संबंध में बिजली विभाग से जल्द से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है। इस विषय में जब बिजली विभाग के एई अश्विनी कुमार से संपर्क किया गया तो अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें