बिलावर। परनाला पंचायत में बालटा पुल के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला है। धार सड़क पर पुल के एक किनारे जंगल में पेड़ से लटके शव को जब लोगों ने देखा, तो उन्होंने इसकी जानकारी बिलावर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया।
मृत व्यक्ति की पहचान बिशन दास (45) निवासी परनाला गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि 28 जून को बिशन दास अपने घर से लापता हो गया था। जिसके बाद उसके परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। करीब 15 दिनों बाद व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में चर्चा का दौर है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है, या किसी ने उसे मारा है? पुलिस इस संदर्भ में जांच कर रही है।