फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित किए जाने पर लेक्चरर्स ने जताया सरकार का आभार

विज्ञापन
सरकार द्वारा नियमित किए जाने पर खुशी का इजहार करते लेक्चरार। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। हाल के दिनों में शिक्षा विभाग में कार्यरत इंचार्ज लेक्चरर ने सरकार की ओर से उन्हें नियमित किए जाने पर जम्मू कश्मीर प्लस टू लेक्चरर फोरम ने खुशी जताई है। रविवार को फोरम के बैनर के तले शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में जमा हुए शिक्षकों ने सरकार के फैसले पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उनके अन्य साथियों के भी लंबित मांगों का निपटारा जल्द करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर फोरम के चेयरमैन अमरनाथ ठाकुर ने बताया कि गत 10 दिसंबर को जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद शिक्षा विभाग में कार्यरत 740 इंचार्ज लेक्चर को नियमित किया गया है। जिसके कारण उनकी फोरम जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मुख्य सचिव वह विभाग के अन्य उच्चाधिकारियों का आभार जताते हैं। उन्होंने कहा कि इस पदोन्नति के लिए 1420 इंचार्ज लेक्चर को शामिल किया गया था। लेकिन इनमें से 740 को तो पदोन्नति दे दी गई। लेकिन शेष साथियों को विजिलेंस रिपोर्ट के साथ-साथ अन्य दस्तावेजी कार्रवाईयों के पूरा न होने के कारण फिलहाल पदोन्नति नहीं मिल पाई है। इस संबंध में हालांकि सरकार की ओर से एक दो महीने में सभी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें पदोन्नत किए जाने का आश्वासन दिया है। जिसके लिए उनकी फोरम सरकार का आभार जताते है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अभी भी करीब 3 हजार से अधिक शिक्षक डीपीसी न होने के कारण पदोन्नति से वंचित है। इन्हें भी सरकार न्याय देने के लिए जल्द कार्रवाई करें। इस मौके पर तारामणि, हेमराज, खुशीराम, पवन गुप्ता, हरपाल सिंह, जोगिंदर कुमार, किशन सिंह, मोहम्मद सलीम आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें