फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्सियां गिरने से बनी-बसोहली मार्ग रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सतसर के नजदीक पस्सियां गिरने से बनी बसोहली मार्ग पर यातायात रुक गया है। यहां सड़क विस्तारीकरण कार्य जारी है, इसलिए सोमवार रात भी क्षेत्र में पस्सियां गिरी थीं, जिन्हें सुबह हटा लिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा खिसक कर सड़क के बीचों बीच आ गया जिससे बनी का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। उधर, सड़क संपर्क ठप होने से दर्जनों वाहन दोनों ओर फंस गए हैं। कठुआ की ओर से आने वाले वाहनों में सवार लोग पैदल ही क्षेत्र को पार कर बनी की ओर से दूसरे वाहनों में सवार होकर जाने की कोशिश कर रहे हैं। क्षेत्र में पर्यटन सीजन होने के चलते बनी-बसोहली मार्ग पर आम दिनों के मुकाबले यातायात पहले से बढ़ा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की ओर से ग्रेफ को पस्सियां हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें