कठुआ। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात है कि पूर्व में संक्रमित पाए गए 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। इसके साथ ही जिले में अब मात्र 64 सक्रिय संक्रमित शेष रह गए हैं। जिले में अब तक सामने आए संक्रमितों की संख्या 2304 पहुंच गई है। इनमें से 2211 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, अब तक जिले में 29 लोगों की जान कोरोना संक्रमण की वजह से गई है।