फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बरवाल दंगल में बराबरी पर रही छोटी और बड़ी माली

Mon, 18 Nov 2024 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बरवाल में दंगल की बड़ी माली में ​भिड़ने वाले पहलवान। संवाद - फोटो : Kathua
विज्ञापन
दंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ अलावा पड़ोसी राज्यों से आए पहलवानों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बरवाल गांव में 12वें वार्षिक दंगल में बड़ी और छोटी दोनों माली का फैसला नहीं हो पाया। रविवार को आयोजित दंगल के दौरान आयोजकों ने दोनों पहलवानों में इनाम की राशि बराबर में बांट दी। दंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ अलावा पड़ोसी राज्यों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन



दंगल में 21 हजार के इनाम वाली छोटी माली अखाड़ा लल्लियां के रिशु पहलवान और अखाड़ा चक माधो सिंह के पहलवान मिंदा के बीच हुआ। करीब आधा घंटा से ज्यादा चले इस मुकाबले में दोनों पहलवान अपनी जोर आजमाइश करते रहे। मगर कोई भी प्रतिद्वंदी को पछाड़ नहीं पाया। इसके बाद आयोजकों ने माली को बराबर घोषित कर दिया। इसी तरह बड़ी माली का मुकाबला रियासी के पहलवान सुरजीत और हिमाचल प्रदेश के पहलवान लक्की के बीच हुआ। 31 हजार की माली के इस मुकाबले में भी कोई पहलवान प्रतिद्वंदी को चित नहीं कर पाया। इसके बाद इस मुकाबले को भी आयोजकों ने बराबरी का घोषित कर दिया। इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद विधायक राजीव जसरोटिया ने आयोजकों के साथ इनाम की राशि वितरित की और दंगल के विशाल आयोजनकर्ता को इसकी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें