बिलावर थाने में एक व्यक्ति ने पंद्रह वर्षीय बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। वह घर से परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। शिकायतकर्ता ने बताया कि हर तरफ तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला।
पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ मामले में छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी यशपाल शर्मा ने बताया पुलिस ने लापता हुई नाबालिग लड़की को ढूंढने के लिए पुलिस टीम का गठन किया है। जल्द लड़की को बरामद कर परिवार को सौंप दिया जाएगा। संवाद