फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कांग्रेस को एक और झटका

विज्ञापन
अपनी पार्टी में शामिल होने वाली खुशबू भगत का स्वागत करते पार्टी के वरिष्ठ नेता, विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले में पहले से ही गुटों में बंटी कांग्रेस पार्टी को एक और झटका लगा है। दो साल से जिला कांग्रेस में सक्रिय रहीं नेत्री खुशबू भगत ने जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्हें अल्ताफ बुखारी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए स्वागत किया।
विज्ञापन

खुशबू भगत ने बताया कि वह नई सोच और नई ऊर्जा को लेकर नई पार्टी के साथ काम करना ज्यादा बेहतर समझती हैं। पिछले पांच वर्षों से वह कांग्रेस के साथ सक्रिय रूप से कार्य रही थीं। उनके दादा पिछले लगभग आठ दशक तक कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं। खुशबू भगत एनएसयूआई में राष्ट्रीय समन्वयक जैसे पदों पर भी सक्रिय रह चुकी हैं।
खुशबू ने बताया कि उनकी सोच है कि हर उम्र के लोगों को साथ लेकर चला जाए। बाहर के लोग आकर जम्मू कश्मीर को लूटकर चले जाएं, ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। जम्मू कश्मीर और अपने क्षेत्र के हक के लिए वह राजनीति में सक्रियता से भाग लेती रहेंगी। इसके लिए जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी से बेहतर प्लेटफॉर्म नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें