फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपुर स्कूल में शरण लिए हैं 250 लोग

Tue, 04 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
पंजाब में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हाईअलर्ट, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे दर्जनों गांव के लोगों की चिंता फिर बढ़ने लगी है। पाकिस्तान की ओर से कभी पुंछ तो कभी अखनूर में गोलियों की बरसात की जा रही है। इससे हीरानगर सेक्टर के लोग भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए राहत शिविरों में जहां पहले लोग रात में रुक कर वापस लौट जाते थे, वहीं अब दिन में भी शरण ले रहे हैं। रविवार रात से 87 कुनबे खानपुर के सरकारी स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में रुके हुए हैं। इसके साथ-साथ मिडिल स्कूल बनियाड़ी में भी सीमा से सटे छन्न लाल दीन गांव के लोगों ने शरण ली है। जिला उपायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि 250 से अधिक लोग खानपुर सरकारी स्कूल में रविवार शाम को ही पहुंच गए थे।

इनके लिए बिजली पानी से लेकर खाने पीने की व्यवस्था भी की गई है। वहीं सुरक्षा के भी बंदोबस्त किए गए हैं। हालांकि ग्रामीणों में लगातार चिंता का महौल है। उन्हें सीमावर्ती से सटे खेतों में पक रही फसल और अपने मवेशियों का ज्यादा फिक्र है। क्योंकि वही उनकी आजीवका का साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें