फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेडिकल कालेज की नींव एक महीने के अंदर’

Mon, 03 Oct 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
doon medical college
विज्ञापन
कई महीनों से मेडिकल कालेज की नींव रखने के मामले में असमंजस के बादल रविवार को स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद छट गए। मेडिकल कालेज के निर्माण स्थल को लेकर गोपनीयता भी भंग हो गई। दरअसल स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत रविवार को कठुआ दौरे पर थे।
विज्ञापन


उन्होंने साफ किया कि मेडिकल कालेज का निर्माण जिले के लोगेट गांव में होगा। उन्होंने बताया कि एक महीने के अंदर मेडिकल कालेज का नींव पत्थर रख दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एम्स की नींव के लिए भी डेढ़ महीने का समय लगेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिलान्यास कार्यक्रम के लिए बुलावा भेजा गया है। मंत्री ने बताया कि लोगेट में भूमि अधिग्रहण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। ऐसे में जल्द ही मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया जाएगा।  उन्होंने खरोट में पीएचसी का भी उद्घाटन भी किया। साथ ही जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें