फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राजकीय डिग्री कॉलेज में महिला उद्यमिता एवं स्वयं सहायता समूह मेला करवाया

Wed, 31 Dec 2025 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
उद्यमिता मेले में स्टॉल का निरीक्षण करते हुए डीसी कठुआ संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कठुआ। जिले में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने और मिशन युवा के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला उद्यमिता एवं स्वयं सहायता समूह मेला आयोजित किया गया। रोजगार निदेशालय जम्मू-कश्मीर ने जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से राजकीय डिग्री कॉलेज के सभागार में आयोजित मेले में महिलाओं को आत्मनिर्भरता और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन




मंगलवार को आयोजित इस मेले में डीसी राजेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मेले का औपचारिक उद्घाटन किया और विभिन्न तहसीलों से आए स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों से बातचीत कर उनके प्रयासों, नवाचार और उद्यमशीलता की भावना की सराहना की।
इस दौरान आयोजित समारोह के दौरान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टॉलों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। वहीं, कई महिला उद्यमियों ने अपने व्यवसायिक सफर को साझा किया, जो अन्य प्रतिभागियों के लिए प्रेरणा और उत्साह का स्रोत बना। इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त ने नई महिला उद्यमियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विशेषकर मिशन युवा के तहत ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन

डीसी ने रोजगार निदेशालय और एनआरएलएम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह मेला महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे आगे आएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल करें। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे महिला उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन, सहयोग और समर्थन प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें